Thursday, July 18, 2019

आधुनिक भारत का इतिहास: ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल से नवाब संबंधित प्रश्न उत्तर

           



              ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब


1- मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर कौन था।
   उत्तर- मुर्शीद कुली खान

2- वह कौन सा युद्ध था जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व को प्रारंभ किया था।  
 उत्तर- प्लासी का युद्ध

3- सिराजुद्दौला लॉर्ड क्लाइव द्वारा किस युद्ध में परास्त हुआ था। 
   उत्तर-प्लासी के युद्ध में

4- भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक कौन था।  
  उत्तर- लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव

5- स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक किसको कहा गया था।
  उत्तर- रॉबर्ट क्लाइव

6- प्लासी का युद्ध मैदान कहां स्थित है।    
  उत्तर- पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में।

7- प्लासी का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था।     
 उत्तर -23 जून 1757 ईस्वी में रॉबर्ट क्लाइव एवं सिराजुद्दौला के मध्य हुआ था।

8- किसने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित की थी।    
 उत्तर -मीर कासिम ने।

9- सबसे अधिक निर्णायक युद्ध कौन सा था जिसने अंग्रेजों के भारत में प्रभुत्व को संस्थापित किया था।       
 उत्तर- बक्सर का युद्ध

10-बक्सर के युद्ध के समय दिल्ली का शासक कौन था।     
 उत्तर- शाह आलम द्वितीय

11- बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था।      
  उत्तर- मीर जाफर

12- अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लड़े गए कौन सा युद्ध  सर्वाधिक निर्णायक था।           
 उत्तर- बक्सर का युद्ध

13- बक्सर का युद्ध कब हुआ था।        
 उत्तर- 22 अक्टूबर 1764 ईसवी में।

14- कौन सा युद्ध भारत में अंग्रेजों के आधिपत्य की स्थापना की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण समझा जाता है ।          
 उत्तर - बक्सर का युद्ध

15- वह कौन सा एक शासक था जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी प्रदान की थी।       
 उत्तर- मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय

16- किस गवर्नर के कार्यकाल में ईस्ट इंडिया कंपनी को शहंशाह आलम द्वारा बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा में दीवानी अधिकार दिए गए।          
 उत्तर- लॉर्ड क्लाइव 

17-सम्राट शाह आलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कब प्रदान की।         
 उत्तर- 12 अगस्त 1765 ईस्वी को।

18- इलाहाबाद की संधि के बाद रोबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप दीवान किसे बनाया था।           
 उत्तर- मोहम्मद रजा खान को ।

19- 1765 ईस्वी में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वती जनजाति के संपर्क में आए।         
 उत्तर- खासी जनजाति

20- प्रसिद्ध वांडीवाश का युद्ध जो कि 1760 ईस्वी में हुआ था , इस युद्ध में ब्रिटिशॊ ने किसे हराया था।    
  उत्तर- फ्रेंच को।

21- भारत में अंग्रेजों का सर्वाधिक विरोध किसने किया था।      
 उत्तर- मराठों ने।


No comments:

Post a Comment

मुख्य पृष्ठ