Wednesday, July 17, 2019

आधुनिक भारत का इतिहास: भारत में यूरोपीय कंपनियों के आगमन से संबंधित प्रश्न उत्तर

 

      भारत  में यूरोपीय कंपनियों के आगमन से संबंधित प्रश्न 


1- वास्कोडिगामा कालीकट पर किस वर्ष आया।
 उत्तर - 20 मई 1498 ई 0

2- पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन हुआ।
 उत्तर -अल्मीडा

3-वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किसने किया।
उत्तर- जमोरिन

4- भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था।
 उत्तर- अल्बूकर्क

5-पुर्तगालियों ने भारत में किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था।
 उत्तर- कोचीन में

6-मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले थे।
 उत्तर -पुर्तगाली

7- किन यूरोपियों में भारत में प्रथम सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए।
 उत्तर  पुर्तगाली

8- बंगाल की वह फैक्ट्री  जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी।
उत्तर- हुगली

9- हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था।
 उत्तर -पुर्तगालियों ने

10- कोलकाता का संस्थापक कौन था।
 उत्तर -जॉब चौरनौक

11- भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी किन लोगों ने आरंभ की थी।
 उत्तर - डच

12- ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था।
 उत्तर -लीवेंट कंपनी

13- लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत का कौन सा बादशाह था।
उत्तर -अकबर

14- किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया था।
 उत्तर -जहांगीर ने।

15- भारत में 1613 ईस्वी में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहां स्थापित की थी।
 उत्तर - सूरत में सन 1613 ईसवी में।

16- किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वॉल्ली के स्थान पर हराया था।
 उत्तर - थॉमस वेस्ट

17- यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया था । 
 उत्तर-अंग्रेजों  ने सन 1613 ईस्वी में।

18- ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने बम्बई किससे लिया था।
उत्तर- पुर्तगालियों से

19-ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया था । 
      उत्तर- सर जॉन चाइल्ड को।

20- प्रथम कर्नाटक युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था।
 उत्तर - अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

21-प्रथम कर्नाटक युद्ध किन के मध्य लड़ा गया था।
 उत्तर -अंग्रेज एवं फ्रांसीसी यों के मध्य

22- वाह कौन सा प्रथम यूरोपियन व्यक्ति था जिसने भी क्षेत्र अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय राजाओं के झगड़ों में भाग लेने की नीति आरंभ की थी।
 उत्तर - डुप्ले

23- भारत में फ्रांसीसीयों ने अपना पहला कारखाना किस स्थान पर लगाया था।
 उत्तर- सूरत में।

24- फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी किसके शासनकाल में स्थापित हुई थी।
 उत्तर-लुई 14वे  के शासनकाल में।

25- भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है।
 उत्तर -कल्बर्ट को।

26- बंगाल में कौन सा कारखाना डचों द्वारा स्थापित किया गया था।
 उत्तर -चिनसुरा

27- यूरोप वासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम कहां से प्राप्त होता था। 
उत्तर- बिहार से


  

No comments:

Post a Comment

मुख्य पृष्ठ