भारत में यूरोपीय व्यापार का प्रारंभ
भाग 2 - भारत में पुर्तगालियों का आगमन कैसे हुआ ?
भारत में यूरोप से विदेशियों का आगमन प्राचीन काल से ही हो रहा था।यहां की व्यापारिक संपदा से आकर्षित होकर समय समय पर अनेक यूरोपीय जातियों का आगमन होता रहा। 15 वीं शताब्दी में हुई कुछ भौगोलिक खोजो ने संसार के विभिन्न देशों में आपसी संपर्क स्थापित किया। इसी प्रयास के अन्तर्गत कोलंबस स्पेन से भारत के समुद्री मार्ग की खोज में चलकर अमेरिका पहुंच गया। बार्थोलेम्यू दयेज 1487 ई0 में "केप ऑफ गुड होप" (आशा अन्तरीप) पहुंचा। 17 मई 1498 ई0 को वास्को- डी- गामा ने भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पहुंच कर भारत के नए समुद्र मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने वास्को - डि - गामा का स्वागत किया। जमोरिन का यह व्यवहार उस समय भारतीय व्यापार पर अधिकार जमाए हुए अरब व्यापारियों को पसंद नहीं आया।
![]() |
भाग 2 - भारत में पुर्तगालियों का आगमन कैसे हुआ ?
No comments:
Post a Comment